Delhi Police Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है। दिल्ली पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में कुल 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी। इनमें सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, एमटीएस और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जून से सितंबर 2025 के बीच भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है।
दिल्ली पुलिस विभाग ने खुद के अंतर्गत 149 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी ली है। इनमें बैंडमैन, डॉग हैंडलर, बगुल बजाने वाले, घुड़सवार, माउंटेड पुलिस और एमटीएस जैसे पद शामिल हैं। इन भर्तियों की विज्ञापन तिथि जून 2025 से शुरू होकर सितंबर 2025 तक फैली हुई है, जबकि परीक्षाएं नवंबर से दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
यह पूरा भर्ती अभियान दिल्ली पुलिस की मौजूदा आवश्यकता और भविष्य की योजनाओं के तहत शुरू किया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि 2027 तक करीब 25,000 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। नई भर्तियों से पुलिस की कार्यक्षमता और संसाधनों में वृद्धि होगी जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 – रिक्तियां विवरण
पद का नाम | भर्ती की संख्या | विज्ञापन तिथि | परीक्षा तिथि |
---|---|---|---|
सब इंस्पेक्टर | 212 | 16 जून 2025 | 1 – 6 सितंबर 2025 |
हवलदार (मिनिस्ट्रियल) | 404 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
हवलदार | 441 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
सिपाही (ड्राइवर) | 633 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
सिपाही | 5293 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
एमटीएस | 1020 | जुलाई – सितंबर 2025 | तिथि निर्धारित नहीं |
भर्ती से संबंधित मुख्य बिंदु
- इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ssc.nic.in या दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
- भर्ती SSC के माध्यम से कराई जाएगी, जबकि 149 पदों पर खुद दिल्ली पुलिस भर्ती करेगी।
- इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे।
- प्रशिक्षण की योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अगले दो वर्षों में तैयार किया जाएगा।